Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से हादसे में युवक की मौत

Muzaffarnagar News:रामराज। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी को भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार रामराज थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मीरपुर निवासी सुमित अपनी ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा टिकौला शुगर मिल के पास जैसे ही पहुंचा तो इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से युवक सुमित की सड़क हादसे के तहत मौत हो गई तथा एक अन्य युवक इस दौरान हादसे में घायल हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीण व चीनी मिल पर आए दर्जनों किसान मौके पर एकत्रित हो गए। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायल युवक को उपचार के लिए सीएससी भिजवाया तथा मृतक की शिनाख्त कर उसके परिवार जनों को हादसे की जानकारी दी

युवक सुमित की मौत से परिवार जनों में कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक सुमित की मौत से गांव वासियों में शोक बना हुआ है

कई वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितो/वांरटियों के गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिरोही द्वारा वारण्टी अभियुक्त सनव्वर पुत्र अली हसन निवासी मेराखेडी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 नवीन यादव द्वारा वारण्टी अभियुक्त रिहान अली पुत्र जहीर अहमद निवासी योगेन्द्रपुरी थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को कोर्ट रोड से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मांगेराम द्वारा वांछित अभियुक्त कुंवर राजीव पुत्र इस्म सिंह निवासी पवनावली थाना खतौली मुजफ्फरनगर को मील तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त इस्लाम पुत्र लियाकत निवासी बलैनी थाना बागपत को इस्लाम नगर से गिरफ्तार किया ।

 

चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित द्वारा अभियुक्त इरफान पुत्र मुकरम निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को बझेडी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eleven =