Muzaffarnagar News: ताबड़तोड़ फायरिंग, मुठभेड़ में गो-तस्कर व दारोगा घायल, 3 साथी बाइक में स्कूटी छोड़कर मौके से फरार
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस की पिन्ना गांव के जंगल में गोकशी करने वाले तस्करों से मुठभेड़ में एक गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक दारोगा भी जख्मी हुआ है।
मुठभेड़ स्थल पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह व शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे.
जंगलों में फरार बदमाशो कि तलाश को लेकर सर्च अभियान जारी.
मौके पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा व एसएसआई राकेश शर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद. https://t.co/VHpkwmNmD3— News & Features Network (@mzn_news) November 21, 2021
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली एक चार गो तस्कर गोकशी के बाद गौ मांस लेकर निकलने वाले हैं। पिन्ना बाईपास बुढाना शाहपुर रोड पर पुलिस ने सामने से आ रहे युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने सड़क से अपनी बाइक और स्कूटी मोड़ कर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
गोली रामलीला टिल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह को हाथ से रगड़ खाते हुए घायल कर निकल गई। जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर भी पुलिस की गोली से घायल हो गया उसके पैर में गोली लगी। घायल गौ तस्कर के 3 साथी बाइक में स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घायल बदमाश ग्राम मिमलाना निवासी इस्तेकार पुत्र इलियास को गिरफ्तार कर लिया बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व दो खोखा कारतूस तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद। इसके साथ ही 50 किलो गौ मांस एक एक्टिवा व एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
घायल दरोगा ब्रह्मजीत को भी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि घायल बदमाश ने अपने तीनों साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

