Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रस्तुतियों ने किया भरपूर मनोरंजन, लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया सिंगर संजय साथी ने

Muzaffarnagar News:मुजफफरनगर । नुमाईश 2021 के संगीत कार्यक्रमों की आखिरी कड़ी के रूप में प्रदर्शनी पंडाल में रिदम संस्था की ‘‘सुरमई शाम‘‘ जनपद के लोगों को हमेशा गुदगुदाती रहेगी। अपने स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिये प्रसिद्व रिदम की ‘‘सुरमई शाम‘‘ अपने नाम के अनुरूप सुरमई रही।

दिल्ली के जानेमाने सिंगर अतुल पंडित, रिदम के अध्यक्ष व गायक संजय साथी व गायिका अनन्या तौमर की एक से बढकर एक दमदार प्रस्तुतियों ने जनपद के लोगों को कार्यक्रम के अंत तक सीट पर बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश श्री चवन प्रकाश द्वारा किया गया। गायिका अनन्नया तौमर ने ‘‘आओ हुजूर तुमको‘‘, ‘‘परदा-परदा‘‘ जैसे सुपरहिट गीतों से कार्यक्रम की शुरूआत की।

सिंगर संजय साथी ने किशोर कुमार के सुपर डुपर हिट गीत ‘‘मेरे दिल में आज क्या है‘‘, ‘‘एक अजनबी हसीना से‘‘, ‘‘हमे और जीने की चाहत ना होती‘‘ से वाह वाही लूटी। दिल्ली के सुप्रसिद्व गायक अतुल पंडित ने अपनी शानदार गायकी से सर्द मौसम को गर्म कर दिया। अतुल पंडित ने श्रोताओं की मांग पर ‘‘मेरे रश्के कमर‘‘, ‘‘मैं रमता जोगी‘‘, ‘‘ये तो हल्का हल्का सुरूर है‘‘, ‘‘ये दिल दिवाना‘‘, ‘‘तुमसे मिलके दिल का‘‘, ‘‘ए वतन तेरे लिये‘‘ व नये पुराने गानों की मेडली गाकर इस जनपद के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

श्रोता एक के बाद एक फरमाईश करते रहे। रिदम का यह कार्यक्रम नुमाईश पंडाल के अब तक के कार्यक्रमों का सुपर हिट कार्यक्रम रहा। पूरा पंडाल श्रोताओं से खचाखच भरा हुआ था तथा अंत तक श्रोता डटे रहे तथा ओर प्रस्तुतियों की मांग करते रहे। रिदम का यह कार्यक्रम जहां अतुल पंडित, संजय साथी, अन्नया के गीतों के लिये याद किया जायेगा

वहीं शानदार ऑरक्रेष्टा के लिये भी याद किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक संजय साथी व आयोजक मुजफफरनगर ईट निर्माता समिति मुजफफरनगर रही। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति गुरू द्वारा किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =