Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को शॉल व कम्बल किये वितरित

Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना शर्मा के सहयोग से जिला कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को शॉल एवं महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों को खिलौने एवं गर्म कपडे वितरित किये गये। इस अवसर पर श्रीमती बीना शर्मा ने कहा कि समाज सेवा से बडा धर्म कोई नही है।

यह सेवा सर्वापरि है। एक-दूसरे के काम आना एवं मदद करना यह सबसे बडा कार्य है। इसी के साथ फेंडस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कारागार में निरूद्ध गरीब बंदियों के कल्याण हेतु आवश्यक सामग्री के तहत मग दान किये गये। संस्था के अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि हमारी संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करती है।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों में बहुत से बंदी ऐसे होते है जो बहुत ही गरीब एवं मदद की दरकार वाले होते है, ऐसे बंदियों को सामाजिक संस्थाओं/सम्मानित व्यक्तियों द्वारा समय-समय पर मदद मिलती रहती है।

मैं, ऐसी सभी संस्थाओं/सामाजिक व्यक्तियों का ह््रदय से धन्यवाद प्रकट करता हॅू। साथ ही आशा करता हूॅ कि सभी का यह सहयोग निरन्तर बना रहे। इस अवसर पर जेलर श्री कमलेश सिंह, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी देवी एवं संस्था के संस्था के श्री सद्दाम अली, मौ० बिलाल, श्री फिरोज मलिक, श्री कय्यूम मलिक, मौ० खालिद आदि उपस्थित रहें।

स्वागत समारोह हुआ
मुजफ्फरनगर। श्री कदीम अग्रवाल सभा अबूपूरा के प्रधान आशुतोष स्वरूप बंसल के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों द्वारा वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नवनियुक्त हुए पदाधिकारी उपाध्यक्ष सेवाराम गर्ग,उपाध्यक्ष नरेश चंद्र सिंघल,कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरूप गर्ग का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी अनुज स्वरूप बंसल,त्रिलोक चंद गुप्ता,गिरवर सिंह गुप्ता,शरद गुप्ता,शिव कुमार सिंघल,सभासद अमित गोयल,शिवकुमार जी बाटा वाले,नरेश चंद्र रथेडी,प्रदीप मित्तल,सुखदेव मित्तल,सुनील तायल(मावे वाले),प्रमोद बंसल,प्रदीप बंसल,आदि अनेको पदाधिकारी उपस्थित रहे

कई वांछित पकडे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र पाल सिंह द्वारा वांछित अभि0 एहसान उर्फ रामभूल पुत्र लियाकत निवासी नियाजुपुरा थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को चुंगी नं0 2 से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वांछित अभि0 सोनपाल पुत्र चन्द्रसिंह निवासी ग्राम बान नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित चल रहे अभि0 अतुल पुत्र सुनील कुमार निवासी तालडा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर को ग्राम तालडा से गिरफ्तार किया गया

शराब के पव्वों सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार द्वारा अभि0 मिथुन पुत्र भगवान दास नि0 रामपुर थाना छपार मु0नगर को राणा सिटी कालौनी के सामने सड़क पर रामपुर की तरफ से गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी।

शातिर दबोचा
जानसठ। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा वांछित अभि0 शौकीन पुत्र ताहिर नि0 श्यामनगर थाना लिसाढी गेट जनपद मेरठ को सलारपुर राजपुर कंला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 04 किलो तांबे का तार, 01 मोटर साइकिल हीरो होण्डा नं0 यूपी 14 वाई 5606, 01 तंमचा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा वांछित अभि0 विपिन पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम कम्हेडा थाना ककरौली मुजफ्फरनगर को जटवाडा झाल से गिरफ्तार किया गया. अभि0 के कब्जे से एक भैंसा चोरी का व एक तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 3 =