Muzaffarnagar News:अंडर १३ क्रिकेट लीग – 6 विकेट से हराया स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रिकेट एसोसिशन के तत्वधान में आयोजित अंडर १३ क्रिकेट लीग के आज आखरी लीग मैच में बी.एस क्रिकेट अकैडमी शामली ने स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर को ६ विकेट से हराया।टॉस शामली ने जीता और पहले गेंदबाजी की और स्टेडियम को २२ ओवर्स में १४५ रनों पर आल आउट कर दिया।
स्टेडियम के बलेबाज निखिल ने ४७ आदित्य ने २० तेजस ने १३ रन बनाए और कोई बलेबाज ज्यादा रन नही बना सका।शामली के गेंदबाज तानिष ने ३ सक्षम को २ उदित और अर्पित को १,१ विकेट मिला ३ खिलाड़ी रन आउट हुए।१४६ रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए २० ओवर्स में ४ विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
शामली के बलेबाज देव ने शानदार बलेबाजी करते हुए ५९ रन बनाए,सत्यम ने १८ सक्षम ने १४ नाबाद और उज्ज्वल ने १० रन नाबाद बनाकर अपनी टीम को मैच जीता दिया।स्टेडियम के गेंदबाज केशव को २ और निकिल और आदित्य को १,१ विकेट मिला।मैच में ५९ रन बनाने वाले शामली देव को मैन ऑफ द मैच और शामली के ही तानिष को ३ विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर का इनाम दिया गया।
मैच के अंपायर अरशद और हरीश तथा स्कोरर चंदन रहे।मैच के दौरान लीग के कॉर्डिनेटर गौरव सिद्धार्थ, विकेंद्र निर्वाल,रोहित मालिक भोला आदि मौजूद रहे।फाइनल मैच मैग क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरनगर और बी.एस अकैडमी शामली के बीच खेला जाएगा।

