Muzaffarnagar: पांच लाख की आबादी पर केवल 700 सफाई कर्मचारी, कई वर्षो से भर्ती नहीं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) शहर की आबादी पांच लाख को छू रही है, लेकिन उसके सापेक्ष सफाई कर्मचारियों की संख्या केवल 700 है। मानक के अनुसार 10 हजार की जनसंख्या पर 28 सफाई कर्मचारी होना आवश्यक है। लेकिन तैनाती उससे आधे की भी नहीं है। शहर के 50 में से केवल 10 वार्ड में ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बन पाई है।
शहर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। नगर पालिका परिषद के 50 वार्डों में केवल 700 सफाई कर्मचारी हैं, जिनमें 162 आउटसोर्सिंग तथा 245 संविदा पर है, बाकि नियमित सफाई कर्मचारी हैं।
मानक अनुसार 1400 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता
मानक अनुसार शहर में प्रत्येक 10 हजार की जनसंख्या पर 28 सफाई कर्मचारी होना आवश्यक है। इस तरह नगर की लगभग पांच लाख की जनसंख्या पर 1400 सफाई कर्मचारियों का होना आवश्यक है। 2019 की ही बात करें तो नगरपालिका में 1200 सफाई कर्मचारी थे। लेकिन सेवानिवृत्ति तथा मृत्यु के चलते अब केवल 700 सफाई कर्मचारी ही शेष रह गए हैं। कई वर्षो से नगर पालिका में नियमित सफाई कर्मचारियों की भर्ती भी नहीं हुई।
संविदा पर प्रतिदिन 391 रुपये मानदेय पर फंसा है पेंच
नगर पालिका में कार्यरत 700 सफाई कर्मचारियों में से लगभग 400 संविदा तथा ठेके पर कार्य कर रहे हैं। संविदा पर सफाई कर्मचारियों को रखने के लिए प्रतिदिन मजदूरी 391 रुपये देना आवश्यक है। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों को संविदा पर रखने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन मानदेय को लेकर पेंच फंसा है। कूड़ा उठान के लिए संसाधनों की है
आवश्यकता
नगर पालिका के 50 में से केवल 10 वार्डों में ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए किसी भी फर्म को ठेका दिया जाता है, लेकिन बोली में शामिल होने के लिए ठेका फर्म को सात लाख रुपये जमानत राशी जमा करानी पड़ती है, जिस कारण ठेका नहीं छूट पा रहा।
पालिका के पास कड़ा उठान के लिए तीन डंफर हैं, जबकि इतनी की ही आश्यकता है। जबकि 11 छोटे हाथी यानी गारबेज टिपर की खरीद प्रक्रिया चल रही है। वहीं चार जेसीबी तथा चार डंफर एवं ट्रेक्टर ट्रालियां खरीद की प्रक्रिया चल रही है।
शहर में आबादी के सापेक्ष सफाई कर्मचारियों की भर्ती पक्रिया चल रही है। सभी वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था बनाने का प्रयास चल रहा है। – अंजू अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष।

