संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: हम नहीं लोग कह रहे है…प्रेमपुरी के गांधी पार्क का पुननिर्माण- क्षेत्रीय जनता में रोष

Muzaffarnagar: आखिर प्रेमपुरी के गांधी पार्क के पुननिर्माण का नम्बर आ ही गया है। कभी गांधी जी मूर्ति को लेकर तो कभी ठेके की सेटिंग गेटिंग न होने से यह मामला महीनों से लटक रहा था। लगता है कि अब यह मसला सिरे चढ़ गया है और बड़े लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया है।

Gandhi Park मिली जानकारी के अनुसार गांधी पार्क के पुनर्निर्माण का ठेका किन्हीं त्यागी बंधुओं को मिला है। लगभग 26 लाख रूपये का यह कार्य मध्य फरवरी तक पूर्ण होने का अनुमान है। इस बीच गांधी पार्क में 8 से 9 फुट तक की नई चाहरदीवारी तथा पार्क में टाईले व घास लगने की संभावना है।

पार्क में मौजूद पम्प नम्बर 20 की वाटर लाईन को अंडरग्राउंड करने व उसका स्थान परिवर्तित करने के साथ-साथ वहां विराजमान गांधी जी प्रतिमा का भी स्थान परिवर्तन हो जायेगा। यह मामला प्रस्तावित बताया जा रहा है। क्षेत्रीय सभासद प्रवीण पीटर ने भी गांधी पार्क में पुनर्निर्माण शुरू करने के समय उपस्थित होकर मौके का जायजा लिया।

बताया जाता है कि पुनर्निर्माण करने वाले ठेकेदारों की और से थानाभवन व शामली की लेबर को कार्य स्थल पर छोड़ा गया है, जिसने पहले ही दिन बाउंडज्डी व रेलिंग को बिस्मार करने का काम शुरू कर दिया है। गांधी पार्क के पुर्ननिर्माण को लेकर क्षेत्रीय जनता में जहां रोष फैलने लगा है

वहीं पर पक्ष-विपक्ष में लोगों के विचार भी सामने आने लगे है। लोगों का मानना है कि क्षेत्रीय सभासद के साथ-साथ ठेका लेने वाले ठेकेदार साहब को भी इलाके के लोगों से विचार विमर्श कर उनकी सहमति के आध्ाार पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं हो पाया।

 

जब भी कुछ होता है तो वह लोगों की जुबां पर चर्चा का केन्द्र बन जाता है, ना काहूं सेदोस्ती न काहूं से बैर की नीति पर चलते हुए पाठकों को समर्पित

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 410 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =