Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: शिवसेनिकों ने सेना भर्ती को लेकर ज्ञापन सौंपा

Muzaffarnagarमुज़फ़्फ़रनगर । पिछले २ वर्षों से जनपद मुजफ्फरनगर में होने वाली सेना भर्ती पर रोक लगी हुई है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद से ही जनपद में होने वाली सेना भर्ती पर रोक लगी हुई है, जिसे अब हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिक ने देश के रक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को सौंपा। जिसमे यह मांग की गई कि पिछले २ वर्षों से मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेना की नई भर्ती पर रोक लगी हुई है जिसे अब हटाकर सेना की नई भर्ती शुरू कर देनी चाहिए।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि ष्मानते हैं कि पिछले २ वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण सेना की भर्ती पर रोक लगी हुई है मगर अब जब हालात धीरे-धीरे सही हो रहे हैं, देश के तमाम गतिविधियां चालू है तो फिर क्यों सेना की भर्ती रुकी हुई है? जब देश में तमाम तरह की गतिविधियां चालू रह सकती है तो सेना की भर्ती क्यों नहीं की जा रही है?

लाखों युवकों का सपना होता है कि वह देश की सेना में जाकर अपना सपना साकार करें और देश के लिए समर्पित रहे। सेना भर्ती रुकने से युवा बेरोजगार है यदि सेना भर्ती निरंतर समय पर होती रहेगी तो हमारे देश की सेना को बल मिलने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे।

मीडिया को संबोधित करते हुए बिट्टू सिखेड़ा ने आगे कहा कि यदि १ सप्ताह के अंदर सेना भर्ती पर सरकार का कोई जवाब नहीं आता तो वह जिला अधिकारी कार्यालय पर कर्मिक अनशन/धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने में मुख्य रूप से राजकुमार डहारिया,सूरज सेठी, विशाल त्यागी,जिला प्रमुख विद्यार्थी सेना विकास पाल, सुमित कुमार, विलास बालियान, विपिन बालियान,चौधरी उत्सव शेखर, रोबिन बालियान, हिमांशु अहलावत, आकाश कश्यप, रितिक मलिक, शुभम पहलवान, अरुण बाला, हिमांशु, सुमित, अंकित,रोबिन,कुलदीप बालियान, अंकुर शर्मा, लखन बालियान, बादल बालियान,सौरव पवार, शुभम पंवार, राहुल,भानु चौधरी, राहुल प्रजापति,संदीप ठाकुर,काला पंवार, दीपक पंवार व सचिन पंवार आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =