Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गोगा म्हाढ़ी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का Muzaffarnagar एसपी सिटी ने लिया जायजा

चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थानाक्षेत्र चरथावल के अन्तर्गत ग्राम दूधली स्थित गोगा म्हाढ़ी मेला की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

जनपद के थानाक्षेत्र चरथावल के अन्तर्गत ग्राम दूधली में जाहरवीर गोगा म्हाढ़ी पर प्रतिवर्ष ०४ दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व अन्य जनपदों से श्रद्धालु आतें हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम दूधली स्थित गोगा म्हाढ़ी मेले की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

महोदय द्वारा मेले में पेयजल, बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस आदि की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही महोदय द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी व स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिये अधीनस्थों को पुलिस पेट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा- निर्देशों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + seven =