Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar : एडीएम प्रशासन ने कांवड यात्रा को लेकर ली समीक्षा बैठक-कांवड यात्रा के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड यात्रा, साफ-सफाई, कर-करेत्तर, स्मार्ट सिटी, एमआरएफ सैन्टर, स्वच्छ भारत मिशन, १५वें वित्त में आवंटित बजट के उपयोग संबंधित कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दियें।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में कांवड यात्रियों के लिए समस्त सुविधाए उपलब्ध करायी जायें, मार्गो पर साफ-सफाई, सुलभ शौचालय, पीने की पानी की व्यवस्था, मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था तथा यात्रियों के ठहरने इत्यादि संबंधित समस्त मूलभूत सुविधाओं को पूर्व मे ही पूर्ण कर लिया जाये ताकि कावंड यात्रा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हों।

साथ ही गौवंश के संबंध मे निर्देश दिए कि आवारा गौवंशों को पकडने हेतु टीम गठित कर दी जाये ताकि कांवड यात्रा के दृष्टिगत कोई भी बाधा उत्पन्न न हों। उन्होंनें समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर कर वसूली मे बढोत्तरी की जाये एवं १५वें वित्त के अन्तर्ग प्राप्त धनराशि का आम जन हित में कार्य करते हुए विकास कार्यो को सम्पन्न कराया जायें।

उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालयों के संचालन, डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन एवं कूडा निस्तारण के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि कूडे को सेग्रीगेट करके उनको मैटिरियल रिकवरी फैसिलेशन सेन्टर के माध्यम से निस्तारित कराया जायें। समीक्षा बैठक में समस्त संबंधित अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =