संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: जून में गर्मी ने रूलाया, बाजारों से दिन के समय खरीदारों की भीड़ गायब

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) सुबह से ही प्रचंड गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। दस बजे से ही बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवा का सिलसिला शुरू हुआ, जो सूर्यास्त तक जारी रहा।
भीषण गर्मी से इंसानों के साथ जीवजंतु बेहाल हैं। आउटडोर गतिविधियां प्रभावित हैं। बाजारों से दिन के समय खरीदारों की भीड़ गायब है। जून माह में लगातार गर्मी का असर बढता ही जा रहा है जून माह का पहला सप्ताह खत्म हो गया है और गर्मी लगातार बढने के कारण आम नागरिक बिलबिला उठे है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए नागरिकों को गर्मी के कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है। दिन में ही नहीं, बल्कि रात के समय में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है।  जून माह में लगातार गर्मी बढ रही है।
दिन का अधिकतम तापमान ४१.१ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले ही पारा ४० डिग्री के नीचे चला गया था। लेकिन दोबारा तापमान चढ़ने के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे। गर्म हवा के थपेडो से नागरिकों का निकला दुभर रहा। गर्मी के कारण सुबह ११ बजे के बाद से ही सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम होनी शुरू हो गई थी। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अभी गर्मी से कोई राहत मिलने की सम्भावना नहीं है।
प्रसिद्ध चिकित्सकों  का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए बार-बार पानी पीते रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसी तरह की परेशानी होने पर नजदीक के डॉक्टर से संपर्क करें। 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =