संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल, बाजार सूने-सूने

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)।  उमसभरी गर्मी ने आज दिनभर लोगों को बेहाल रखा। गर्मी का आलम यह रहा कि लाख कोशिशो के बावजूद गर्मी से  कोई राहत नही मिल सकी। बदल चिपचिपाने वाली गर्मी तथा उमस से हर कोई बेहाल रहा। हवा को कोई नाम निशान नही था। किसी पेड का पत्ता हिलता नजर नही आया। गर्मी के कारण बाजार सूने-सूने रहे।
आज दिनभर दुकानदार हाथ पर हाथ धरे ग्राहकों की इन्तजार करते नजर आए। पिछले कईं दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण एक और जहां जनपद के पुरकाजी, भोपा व रामराज क्षेत्रो में जलभराव की स्थिती बन गई थी। काली नदी मे जलभराव के कारण कृष्णापुरी, न्याजुपूरा, गउशाला मौहल्ला व मिमलाना रोड तथा रामलीला टिल्ला आदि क्षेत्रों सहित शहर की कई निचली बस्तियों मे जलभराव की स्थिती बन गई थी।
जलभराव की स्थिती यह रही कि करीब 50 परिवार बाढ की चपेट मे आ गए थे। जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। आज गर्मी के कारण हर कोई परेशान नजर आया। दोपहर के वक्त गली-मौहल्ले सूने-सूने नजर आए। गर्मी के कारण पशु पक्षी भी परेशान हो धूप से बचने के लिए इधर-उधर कहीं छांव की तलाश मे जुटे रहे। लोगों का कहना है कि भादो के महीने में जबदरस्त गर्मी होती है।
परन्तु इस बार श्रावण माह में ऐसी जबदरस्त गर्मी हो रही है। कि हर कोई गर्मी से बेहाल है। लोगां का कहना है कि गर्मी का असर लोगों के काम कारोबार पड रहा है। बाजार मे ग्राहक ना होने से दुकानदारो को अपनी दुकान का खर्चा निकालने मे परेशानी हो रही है। चर्चा रही कि उमसभरी गर्मी होने से ऐसा लग रहा है कि फिर से तेज बारिश होगी। 
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। डीसीएम की टक्कर से रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार फक्कर शाह चौक निवासी ई-रिक्शा चालक साजिद आज सुबह बुढाना मोड की और माल ले जाते वक्त पीछे की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कई अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी। 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 5 =