संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: सर्दी का सितम जारी, लोग दिनभर आलाव के सहारे बैठे

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar)सर्दी का सितम लगातार जारी है। बढती सर्दी और घने कोहरे ने लोगों को परेशान कर रख दिया है। पिछल चार दिनों में ठंड अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तो चुकी है। जनवरी माह जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सर्दी का प्रकोप भी बढने लगा है।

सर्दी से बचाव को लोग दिनभर आलाव के सहारे बैठे रहे। दोपहर के समय निकली धूप से लोगों को राहत जरूर मिल सकी। महिलाऐं व बच्चे घरों की छतों और आंगन में बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आये।

सर्दी ने अब तक के पिछले सारे रिकोर्ड तोड दिए है। पिछले चार दिनों से लगातार तापमान गिरता जा रहा है। कडाके की ठंड और घने कोहरे के बीच चलने वाली सर्द हवाओं से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। गुरूवार सवेरे भी जब लोग घरों से बाहर निकले तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। सर्द हवाऐं करीब ३२ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान ८ डिग्री व अधिकतम तापमान २१ डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों और गली मौहल्लों में भी लोग जरूरी कामों से ही निकले। दोपहर के समय मौसम पूरी तरह से साफ रहा, लेकिन सवेरे ११ बजे तक भी मौसम का तापमान १६ डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

धूप निकलते ही लोगों को भीषण ठंड से निजात मिल सकी। धूप निकलने से बाजारों में चहल पहल बढी और वाहन चालक भी सडकों पर अपने गणत्वयों की ओर निकल पडे। महिलाओं, बुर्जुगों और बच्चों ने अपने घरों की छतों और आंगन में बैठकर धूप का आनंद लिया।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =