Muzaffarnagar: शातिर को नाजायज तंमचा ३१५ बोर मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर सहित कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Muzaffarnagar। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के सटोरिये की नाजायज तंमचा ३१५ बोर मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक पर्चा सट्टा,एक सट्टा डायरी ,एक गत्ता ,एक पैन व नगद २१०० रुपये सहित गिरफ्तार किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र मे अवैध जुआ व सट्टे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त-असजद पुत्र मौ० इस्लाम नि० खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मु०नगर हाल निवासी किराये का मकान मौ० अम्बा विहार थाना को०नगर,मु०नगर को अपने मकान परिसर के अंदर अवैध सट्टे का खाई बाडी करते हुए गिरफ्तारी किया गया
अभि० के कब्जे से नाजायज तंमचा ३१५ बोर मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व एक पर्चा सट्टा,एक सट्टा डायरी ,एक गत्ता ,एक पैन व नगद २१०० बरामद किये गये व अभि० के द्वारा गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पार्टी के साथ गाली गलौच करते हुए हाथपाई कर जान से मारने धमकी देकर कार्यसरकार में बाधा उत्पन्न की गयी । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है
गिरफ्तार असजद पुत्र मौ० इस्लाम नि० खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली मु०नगर हाल निवासी किराये का मकान गली नं०-०१ मौ० अम्बा विहार थाना को०नगर,मु०नगर । जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज तंमचा ३१५ बोर मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बो, एक पर्चा सट्टा,एक सट्टा डायरी ,एक गत्ता ,एक पैन व नगद २१०० रुपये बरामद किये।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण, है०का० अशोक खारी, शिवओम भाटी, अनिल चौधरी, का० गवेन्द्र सिंह, सचिन कुमार तेवतिया, मौ० इश्फाक, उ०नि० पवनदीप शर्मा ,थाना को०नगर शामिल रहे।

