तीन वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति पर विकास पुस्तिका का विमोचन
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति पर विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि उन्होंने पालिका के कार्यो को हमेशा से एक उत्सव के रूप में लिया है।
गत 12 दिसम्बर को उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो गये है और अब वे भाजपा में है और पूरा बोर्ड संगठित होकर उनके साथ है।
भोपा रोड पर बिंदल फार्म हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता में चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि कोविड के दौरान 23 मार्च से 3 जून तक लाकडाउन की अवधि रही जिसमें वे सभासदों के साथ वार्डो में घूमती रही और सफाई अभियान जैसी समस्याओं का निराकरण कराया।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि यदि किसी को पूरे शहर में नाले या नाली अवरूद्ध मिले तो वे कभी भी उनसे सम्पर्क कर सकते है। बोर्ड के पिछले कार्यकालों में नाले नालियों कीसफाई का कार्य तीन माह के अभियान के रूप में चलता था जो अब पूरे वर्ष चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 9 करोड 57 लाख रूपये की पेंशन ग्रेम्यूटी बोर्ड पर बकाया था जिसका भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार सोडियम लाईटों की जगह एलईडी लाईटां को लगाने पर बिजली का बिल भी मात्र पन्द्रह लाख का रह गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एटूजेड प्लांट के साथ अनुबंध समाप्त होने पर नगर में गंदगी की समस्या पैदा हो रही है
अब गाजियाबाद की नई फर्म से अनुबंध कर दोबारा ठेका छोडा गया है और वाहनों की मरम्मत कराकर सफाई व्यवसथा को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने शहर के सौन्दर्यकरण करने, डिवाइडर बनवाने का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर के 40 डलावघर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है और आवारा गौवंशों की सेवा के लिए भोपा रोड पर प्रयास शुरू कर दिये गये है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नगर का मुस्लिम समाज भी अन्य वर्गो की तरह पूरी तरह उनके साथ है
विकास के कार्यो में वे सभी को साथ लेकर चल रही है। चेयरमैन ने कहा कि नगर में महापुरूषों की मूर्तियां विभिन्न चौराहों पर लगवायी जायेगी और इसमे समाज के सभी वर्गो का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
कार्यक्रम में इं. अशोक अग्रवाल, उद्यमी अभिषेक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल उर्फ मुन्नू भाई, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, स्टेनो गोपाल त्यागी, डा. आरएस राठी, गोपीचंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सभासद मनोज वर्मा, महामंत्री वैभव त्यागी
राजीव शर्मा, नरेश चंद, आबिद अली, सचिन, सफाईकर्मचारी यूनियन के चमनलाल ढींगान, सोनू, देवी सिंह, कार्यालय अधीक्षक पूरणचंद पाल, अशोक पाल, संजय पुण्डीर, मोनिका तालियान, नौशाद कुरैशी, अन्नू कुरैशी, सोनल अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सोनिया लूथरा, रीना अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में कुछ समय के लिए पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल भी शामिल हुए।
