संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar- मौसम ने ली करवट, झमाझम तो कभी फुहारों से बढ़ी ठंडक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) । मौसम गुरुवार सुबह अचानक सुहावना हो गया। बार-बार बारिश होने और फिर सूरज के बादलों के बीच छिपने से अजीब नजारा बना। करीब पौने ११ बजे शहर में फिर से बारिश शुरू हो गई। सुबह बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी छा गई थी। जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ। लेकिन घंटे भर बाद ही बादल चीर कर सूरज निकलता दिखाई दिया था।

सूरज की रोशनी में बादल छटते नजर आए। लेकिन कुछ देर के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई।सितंबर का महीना आधा हो गया है। बावजूद दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। बुधवार को बारिश के बाद रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह मौसम के कई रूप देखने को मिले। सुबह से आसमान में बादल छाने के कारण बारिश का मौसम बन रहा था। करीब पौने आठ बजे अचानक बारिश की फुहार शुरू हो गई।

बारिश की फुहार के बीच स्कूल जाते बच्चों ने शहर के नजारे में चार चांद लगा दिये। हल्की फुहार के बाद बारिश रुक गई। लेकिन नमी के चलते मौसम सुहावना हो गया। शहर की सड़कों पर खड़े पेड़ों से पक्षियों के चहचहाने की आवाज आने लगी। कुछ लोगों ने बारिश की फुहार से बचने के लिए छाते निकाल लिया। जबकि कुछ सड़कों पर फुहार का मजा लेते रहे। वहीं इसके बाद दस बजे के करीब बारिश तेज हो गयी और कभी धीमे और कभी तेज बारिश लगातार पड़ती रही जिससे मौसम सुहावना हो गया।

बुधवार को शहर में ५ मिमी. बारिश हुई। सुबह के समय तापमान २४ डिग्री और दिन में अधिकतम ३० डिग्री तापमान नोट किया गया। गुरुवार को बारिश हुई, लेकिन तेज हवा ने गन्ना किसानों की फिक्र को बढा दिया। जिले में १७ सितंबर तक बारिश और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। ऐसे में आशंका है कि यदि बारिश के साथ तेज हवा चली तो खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। तेज हवा के झौंखे गन्ने की फसल को गिरा सकते हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 387 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =