Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- गांव रोहाना खुर्द में जंगला फाड़कर टेंट हाउस में चोरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द में जंगला फाड़कर बदमाशों ने टेंट हाउस में चोरी कर ली। बदमाश लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों ने चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना खुर्द में श्री राधे टेंट हाउस धर्मकांटा और बिल्डिंग मटेरियल के नाम से एक बड़ी दुकान है। आरोप है कि देर रात अज्ञात बदमाश दुकान के पीछे लगी विंडो का सरिया तोड़कर उस में दाखिल हुए और दुकान में रखा टेंट हाउस व अन्य सामान सहित नगदी लेकर फरार हो गए।

प्रतिष्ठान मालिक का कहना है कि हजारों की नगदी सहित उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सुबह जैसे ही प्रतिष्ठान मालिक को जानकारी मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी। भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में व्यापारी ने घटना से आक्रोशित होकर खुलासे की मांग करते हुए अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर धरना प्रारंभ कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए ठिठक गई। आक्रोशित व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रात दिन चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

नकब देकर चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी

जनपद में नकब देकर चोरी की घटनाएं अंजाम दी जा रही है। १ सप्ताह पहले नई मंडी वकील रोड पर एक ज्वैलरी शोरूम की दीवार तोड़ कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। कुछ दिन पहले शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव खतौला में एक कॉस्मेटिक की दुकान में भी दीवार फाड़ कर चोरी की गई थी। गुरुवार देर रात रोहाना खुर्द में भी एक विंडो तोड़कर चोरी की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =