उत्तर प्रदेश

परी हत्याकांडः हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

जानसठ/ मुजफ्फरनगर। जानसठ में मोहसीन फरीदी की ४ साल की मासूम बेटी परी की हत्या से हत्यारो के विरुद्ध आक्रोश की स्थिति है।

आज सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व खतौली विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने घटना पर आक्रोश जताते हुए उपजिलाधिकारी जानसठ के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की।

सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडाराज खत्म करने व सुरक्षा देने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन उसकी सरकार में महिलाओं बेटियो पर जघन्य अपराध की घटनाओं ने जनता में भय पैदा कर रखा है।

बच्ची सैनी ने कहा कि हाथरस,अलीगढ़,उन्नाव व अनेक ख़ौफ़नाक बलात्कार हत्याकांड की घटनाओं से महिलाओं बेटियो के प्रति भाजपा सरकार में सुरक्षा के दावे की पोल खुल गयी है।

उन्होंने जानसठ की ४ साल की मासूम परी हत्याकांड को जघन्य हत्याकांड बताते हुए हत्यारो की शीर्घ गिरफ्तारी व रासुका की मांग के साथ हत्याकांड की ३ माह में फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर हत्यारो को फांसी देने की मांग की।

सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी ने प्रदेश में घटी पूर्व की दुस्साहसिक घटनाओं को देखते हुए इस जघन्य हत्याकांड के पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा व मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =