समस्याओं के निराकरण के लिए Muzaffarnagar जिलाधिकारी और मंत्रियों से मिलेगा व्यापारी सुरक्षा फोरम प्रतिनिधिमंडल
Muzaffarnagar व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की मासिक बैठक नई मंडी- भारतीय कॉलोनी में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्ष विश्व दीप गोयल (बिट्टू) ने की तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में सनातन धर्म सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर स्वरूप, सचिव दीपक मित्तल नव निर्वाचित सभासद हिमांशु (आदर्श कॉलोनी), विजय कुमार, चिंटू, राहुल पवार का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।
बैठक में बोलते हुए विश्व दीप गोयल (बिट्टू) ने कहा कि व्यापारी हितो के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान सदैव सक्रिय और संघर्षरत है। उन्होंने सनातन धर्म सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सभासदो से व्यापारियों की समस्याएं हल करने में सहयोग करने की अपील की। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव राजकुमार रहेजा ने व्व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही सिटी बोर्ड के अध्यक्ष, जनपद के जिलाधिकारी व दोनों मंत्री गणों से मिलेगा। बैठक में डॉक्टर नितिन जैन, मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले), अमित धीमान, डॉक्टर संजय अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, शिव कुमार त्यागी, मुकुल दुआ, संजय मित्तल (भाजपा), राजीव गर्ग, अमित सिंघल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सागर अरोड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

