Muzaffarnagar: तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करने वालो का किया पर्दाफाश
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा तंत्र विद्या के नाम पर आम-जन को पैसे दोगुना करने का लालच दे ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ०५ अभियुक्तगण गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से १,३०,०००- रूपये तथा ०१ स्कार्पियो गाड़ी बरामद की।
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में शातिर ठग/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिह एवं प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा आम-जन को तंत्र विद्या से पैसा दोगुना करने का लालच दे ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर ०५ अभियुक्तगणों को खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से १,३०,०००/- रूपये तथा ठगी की घटना में प्रयुक्त ०१ स्कार्पियो गाड़ी (यू०पी० ११ सीएल ७५१९) बरामद की गयी । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि २१ दिसम्बर को वादिया श्रीमती बबली पत्नि रमेश निवासी ग्राम डोला थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत द्वारा थाना बुढ़ाना पर उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि थानाक्षेत्र बुढ़ाना के भसाना पीर के तांत्रिक व उसके सहयोगी वयक्तियों द्वारा तंत्र विद्या से पैसे दोगुने करने के नाम पर झांसा देकर १,३०,०००/- रुपये हड़प लिये तथा घटना के दौरान मौके पर दो पुलिस होमगार्डो के आने व गाली गलौच करने के सम्बन्ध मे दिया ।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण इन्द्रपाल पुत्र चोहल सिंह निवासी लतीफगढ थाना थानाभवन जिला शामली, सतवीर पुत्र प्रकाश नि० पांचली बुजुर्ग थाना सरुरपुर जिला मेरठ, पुष्पेन्द्र पुत्र नकली निवासी ड्रीम सिटी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, युसुफ पुत्र अय्यूब निवासी धोलडी थाना जानी मेरठ, इन्तजार पुत्र अली हसन निवासी ग्राम कूकड़ा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, आकिल पुत्र गफ्फार निवासी पांचली बुजुर्ग थाना सरुरपुर जनपद मेरठ, प्रताप पुत्र नामालूम निवासी मंसूरी थाना इंचोली जनपद मेरठ (होमगार्ड), विनोद पुत्र नामालूम निवासी खानपुर थाना भावनपुर जिला मेरठ (होमगार्ड) के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारीगणों द्वारा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक २२.१२.२०२३ को अभियोग मे नामजद ०५ अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया ।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि वे लोगों को अपने झांसे में ले उनके रुपये तन्त्र-मन्त्र से दोगुना करने के नाम पर धोखाधडी करते हैं । इस काम के लिए हमने भसाना पीर पर रहने वाले तांत्रिक इन्तजार पुत्र अलीहसन को तीस हजार रूपये में तय किया है जो तन्त्र-मन्त्र करता रहता है। हम चारों आदमी सीधे सादे लोगों को बहला-फुसलाकर उनके रुपये दोगुना कराने के लिए इन्तजार के पास लाते हैं
हमारे गिरोह के तीन सदस्य बाद में पुलिस की वर्दी में मौके पर आकर उन्हे पकड़ने का झूठा नाटक करते हैं जिससे रुपये देने वाला व्यक्ति डर की वजह से मौके से भाग जाता है। बाद में हम सभी लोग इन रुपयों को आपस में बराबर बांट लेते हैं ।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा वादीया के पुत्र को ठगी गयी शतप्रतिशत धनराशि १,३०,०००/- सुपुर्द कर दी गयी है तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सन्दीप कुमार, रविंद्र सिंह, है. का. राजेंद्र, का. सुधीर कुमार, प्रशान्त, रविकान्त सिंह, अंकित, अंकुर थाना बुढ़ाना शामिल रहे।

