Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चेकिंग अभियान चलाया: जिले में पूरी तरह शांति-अभिषेक यादव

मुजफ्फरनगर। । शहर के साथ ही जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीएए को लेकर हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद जिले में जारी किया गया सुरक्षा संबंधी अलर्ट के चलते शहर क्षेत्र के साथ ही जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कायम रही। सभी थानाध्यक्ष टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे।

वहीं, क्षेत्र के लोगों से वार्ता कर उन्हें कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। शाम के समय जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

शहर में भी सभी प्रमुख चौराहों के साथ ही बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चौकसी रखी गई। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक मेसेज, फोटो व वीडियो क्लिप वायरल करने पर भी कड़ाई से नजर रखी जा रही है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जिले में पूरी तरह शांति है। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में सक्रिय किया गया है। शाम के समय चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fifteen =