Muzaffarnagar: सदस्यता अभियान के साथ हुई, व्यापारी सुरक्षा फोरम के विस्तार की तैयारी
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर /व्यापारी सुरक्षा फोरम की मासिक बैठक रेलवे रोड़ पर हुई, जिसकी अध्यक्षता मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले) ने की। संचालन डा0 नितिन जैन ने किया।
जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने उपस्थित व्यापारियों को बताया कि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल के निर्देश पर संगठन को अप ग्रेड़ किया जा रहा है। कोर कमेटी के गठन के साथ ही सदस्यता अभियान शुरू कराया जा रहा है।
विश्वदीप गोयल ने बताया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक शीघ्र ही दिल्ली में आयोजित की जायेगी, जिसमें जिला अध्यक्षों व जिला महा मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जायेगा।बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी अनेक समस्याओं का उल्लेख कर उनके निस्तारण की मांग की।
बैठक में सर्वश्री विश्वदीप गोयल, मनोज गुप्ता, राजकुमार रहेजा, संजय गोयल, डा0 नितिन जैन, डा0 संजय अग्रवाल अंकित धीमान, देवेन्द्र चौहान, दीपक शर्मा, हर्षित गर्ग एडवोकेट, राहुल पंवार सभासद, अखिल, सुशील, वीरेन्द्र अरोरा, भानुप्रताप सहित काफी संख्या में व्यापारी भाई मौजूद रहें।

