वैश्विक

कोरोना पॉजिटिव निकले मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान का निधन

योगी सरकार के मंत्री चेतन चौहान का निधन, मेदांता में भर्ती थे मंत्री चौहान, कोरोना होने के चलते उन्हें मेदान्ता गुड़गांव में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान किडनी फेल होने के बाद आज निधन हो गया।

उन्‍हें 19 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं।

जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्‍हें एसजीपीजीआई में एडमिट कराया गया था। लेकिन वह कोरोना से उबरते इससे पहले ही शुक्रवार को उन्‍हें किडनी और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍याएं शुरू हो गईं।

इसके बाद उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालत में सुधार न होने पर उन्‍हें मेदांता, गुरुग्राम ले जाया गया। चेतन चौहान (72) दो बार बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

पिछले साल तक वह योगी कैबिनेट में खेल मंत्री थे। हाल ही में यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहीं कमल रानी वरुण का पिछले हफ्ते 2 अगस्त को निधन हो गया था।

वह यूपी की कैबिनेट मंत्री थीं और उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इनके अलावा खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, जेल मंत्री जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और महेंद्र सिंह कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =