आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चन्द्रशेखर हुए Muzaffarnagar कोर्ट में पेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज दोपहर के वक्त सीजेएम कोर्ट मे पेश हुए। इस दौरान उनके साथ पहुंचे समर्थक व सुरक्षाकर्मी न्यायालय परिसर के बाहर गेट पर ही रूक कर इन्तजार करते रहे।
मिली जानकारी के अनुसार आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ जनपद में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला चल रहा है। जिसके चलते धारा 144 के उल्लंघन के मामले मे चन्द्रशेखर दोपहर के वक्त सीजेएम कोर्ट पहुंचे। पेशी के दौरान उनके साथ आए समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता तथा सुरक्षाकर्मी न्यायालय परिसर मे ही रूक गए तथा आसपा अध्यक्ष के कोर्ट से बाहर लौटने का इन्तजार करते रहे।
न्यायालय मे पेश होने के बाद न्यायालय परिसर से बाहर आते वक्त मीडिया से रूबरू हुए आसपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने बताया कि वे एक मामले मे बेल लेने के लिए आए थे। उन्होने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त मामले मे उन्हे बेल मिल गई है। आसपा नेता चन्द्रशेखर ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिला पंचायत के चुनाव मे भी सत्ता पक्ष द्वारा मनमानी की गई।
बडे नेताओं के इशारे पर कई प्रत्याशियों के पर्चे खत्म कर दिए गए तथा कई के पर्चे खारित कर दिए गए। उन्होने आरोप लगाते हुए बताया कि इतना ही नही उनके लोगों को झूठे मुकदमो मे फसाया गया। कोरोना काल मे वे खुद चुनाव के लिए आए थे। उनके पास 3 गाडियों की बाकायदा परमिशन थी। इसके बावजूद उनकी गाडियों को प्रचार से रोका गया। चन्द्रशेखर ने उम्मीद जताई कि नगीना मे एक लाख के करीब से जीत होगी।

