उत्तर प्रदेश

Madrasa: गाया जाएगा राष्ट्रगान मदरसों में , शिक्षा परिषद की बैठक में आया बड़ा फैसला

 गुरुवार को आयोजित हुई Madrasa शिक्षा परिषद की बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद की अगुवाई में परिषद ही बेहद ही अहम निर्णयों ओर अंतिम मुहर लगाई है। इस निर्णय के तहत अब मदरसों में कक्षा की शुरुआत से पहले प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान गाना आवश्यक कर दिया गया है।

Madrasa शिक्षा परिषद की आयोजित हुई इस बैठक के दौरान कक्षा 1 से 8 तक कि परीक्षाओं के मद्देनज़र 14 से 27 मई के मध्य की तारीख सुनिश्चित की गई है। बीते काफी समय से एक विशेष समुदाय द्वारा मदरसों में राष्ट्रगान गाने की मांग की जा रही रही, जिसे आज आयोजित हुई शिक्षा परिषद की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

गुरुवार को आयोजित हुई Madrasa शिक्षा परिषद की इस बैठक में मदरसे में शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के समान एमटीईटी (मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा) शुरू करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

गुरुवार को आयोजित इस बैठक में बोर्ड के सदस्य कमर अली, तनवीर रिजवी, डॉ. इमरान अहमद, असद हुसैन, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय में लेखाधिकारी आशीष आनंद और बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय मौजूद रहे। मदरसा शिक्षा परिषद की बीते दिन आयोजित हुई इस अहम बैठक में मदरसे में शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने और छात्रों के कौशल को निखारने को लेकर तमाम कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा चर्चा हुई।

ऐसा माना जा रहा जाए एमटीईटी के माध्यम से मदरसे में शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी विशेषरूप से ध्यान दिया जाएगा। जिसके चलते एमटीईटी के माध्यम से चयनित शिक्षकों की मदद से मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों के कौशल में और भी अधिक विकास होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =