Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम विद्यालय जागरूकता अभियान की शुरुआत

मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड स्थित स्कूल के विद्यालय के विशाल प्रांगण में लोहड़ी व मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम खिलाए गए।

लोहड़ी पर्व से संबंधित अनेक लोकगीत गाकर बच्चों को लोहड़ी के इतिहास से अवगत कराया गया । सीएमओ मुजफ्फरनगर एवं डीआईओएस मुजफ्फरनगर के आदेश के अंतर्गत एस डी एफएम रेडियो के आर०जे० द्वारा आज विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम विद्यालय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई।

स्वास्थ्य तंबाकू हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है,तंबाकू के सेवन से शरीर में होने वाले विकारों से भी अवगत कराया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंघल ने बताया की लगातार गुटखे या तम्बाकू का सेवन आपके दांत को ढीले और कमजोर बना देते हैं। बैक्टीरिया दांतों में जगह बना लेते हैं जिससे दांतों का रंग बदलने लगता है और धीरे-धीरे दांत गलने भी लगते हैं।

शरीर के एंजाइम्स पर भी तम्बाकू बुरा प्रभाव डालता है। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में लोहड़ी जलाकर मूंगफली व रेवड़ी तथा पॉपकॉर्न वितरित किए गए। विद्यालय कि प्रधानाचार्य श्रीमती मानसी सिंघल ने सभी विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक जी व अध्यापिकाए मोहिनी,गुरप्रीत,दिव्या शर्मा,सीमा आदि का विशेष योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − sixteen =