उत्तर प्रदेश

Jaya Prada के खिलाफ फिर NBW वारंट जारी

एक बार फिर से अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ NBW वारंट जारी किया गया है. दरअसल 2019 चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को NBW वारंट जारी हुआ है. जानकारी के अनुसार इस मामले में रामपुर के स्वार और केमरी थाने में केस दर्ज हुआ था.

बता दें, एमपी-एमएलए कोर्ट के बार-बार बुलाने पर भी जयाप्रदा पेश नहीं हो रही थीं. ऐसे में जयाप्रदा को छठी बार जारी NBW वारंट किया गया है. इस मामले में रामपुर एसपी को भी कोर्ट ने पत्र जारी किया है. जानकारी ए अनुसार जयाप्रदा को कोर्ट में पेश करने के लिए पत्र जारी किया है. अब जयाप्रदा को 10 जनवरी 2024 को कोर्ट में पेश होना है. यह पूरा मामला MP-MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है.

इससे पहले भी जयप्रदा के खिलाफ कोर्ट ने 5 बार गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है. यह छठी बार है जब कोर्ट ने जयप्रदा के खिलाफ NBW जारी किया है. कोर्ट ने जयप्रदा के जमानतियों को भी नोटिस जारी किया है. साथ ही एसपी रामपुर को भी कोर्ट ने आदेश दिया है कि वो जयप्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें.

Jaya Prada  के खिलाफ दो केस चल रहे हैं. एक थाना कैमरी और दूसरा थाना स्वार में. लोकसभा चुनाव 2019 से सम्बंधित अचार सहिंता के मुकदमे है. इन दोनों मुकदमों में अदालत में कार्यवाही चल रही है. थाना स्वार के मुकदमे में बयान के लिए जयप्रदा को अदालत आना था, लेकिन पिछले कई तारीखों से उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू चल रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =