उत्तर प्रदेश

Hapur में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, मेरठ के 7 हथियार तस्कर गिरफ्तार

Hapur पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियारो का ज़खीरा बरामद हुआ है.पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले एक 15 हजार रुपए के इनामी अपराधी शहजाद उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

एसपी अभिषेक वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि हापुड़ और आसपास के जनपदों में ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. कुछ दिनों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि मेरठ जनपद के रहने वाले हथियार तस्कर हापुड़ में ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं

जिसके बाद पुलिस की कई टीमें तस्कर गिरोह के पीछे लग गई और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार तस्करों के कब्जे से 10 अवैध पिस्टल 3 रिवाल्वर 2 अवैध पोनिया 5 तमंचे व 20 जिंदा कारतूस बरामद किया है.गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम को 10 हज़ार रुपए के इनाम की घोषणा की है.

हापुड़ एसपी ने बताया कि यह गिरोह ऑन डिमांड अपराधियों को हथियार बेचते थे. पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि 40 से 50 हजार रुपये में पिस्टल 20 से 30 हजार रुपये में रिवाल्वर 8 से 10 हज़ार में पोनिया और 5 से 7 हज़ार रुपये में तमंचे सप्लाई करते थे.

पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के कई अन्य तस्करों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है. सभी पकड़े गए तस्कर तालिब शहजाद हसनैन, शादाब सुहैल, आक़िब कासिम लिसाड़ीगेट मेरठ जनपद के रहने वाले हैं. पुलिस अब इस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − five =