वैश्विक

तेजी से फैले ओमीक्रोन से उत्पन्न हुआ है New Covid variant EG.5.1: The UK Health Security Agency

UK में कोरोना का एक नया स्ट्रेन सामने आया है. बताया जा रहा है कि New Covid variant EG.5.1 अब देश में तेजी से फैल रहा है. इंग्लैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यह स्वरूप तेजी से फैले ओमीक्रोन से उत्पन्न हुआ है. The UK Health Security Agency का कहना है कि ईजी.5.1 को ‘एरिस’ उपनाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि कोविड के प्रत्येक सात नये मामलों में से एक मामला इस स्वरूप का सामने आ रहा है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO,डब्ल्यूएचओ) ने दो सप्ताह पहले ही ईजी.5.1 स्वरूप पर उस वक्त नजर रखना शुरू कर दिया था जब डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा था कि लोग टीकों और पूर्व संक्रमण से बेहतर सुरक्षित हैं, लेकिन देशों को अपनी सतर्कता में कमी नहीं आने देनी चाहिए. इस बात का कोई संकेत नहीं है कि नया स्वरूप अधिक गंभीर है

The UK Health Security Agency के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि यह अब देश के सभी कोविड ​​मामलों का 14.6 फीसदी है. यूकेएचएसए के ‘रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम’ के माध्यम से दर्ज किये गये 4,396 नमूनों में से 5.4 प्रतिशत को कोविड-19 के रूप में दर्ज किया गया था.

The UK Health Security Agency  की टीकाकरण प्रमुख डॉ मैरी रामसे ने कहा, हम देख रहे हैं इस सप्ताह की रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है. ज्यादातर आयु समूहों में, विशेषकर बुजुर्ग बड़ी संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं. उन्होंने कहा, नियमित रूप से हाथ धोने से आपको कोविड-19 और अन्य वायरस से बचाने में मदद मिलती है. यदि आपमें सांस की बीमारी के लक्षण हैं, तो हम जहां तक संभव हो दूसरों से दूर रहने की सलाह देते हैं.New Covid variant EG.5.1 

एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट में कहा था कि चीन इसे जैविक हथियार के तौर पर तैयार कर रहा था. रिपोर्ट में कहा गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के एक रिसर्चर का दावा है कि चीन ने जानबूझकर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शोधकर्ता ने दावा किया कि उसके साथी ने वायरस के चार अलग-अलग स्ट्रेन तैयार किये थे ताकि पता लगाया जा सके कि कौन सा वायरस तेजी से फैल सकता है.

अमेरिकी की न्यूज वेबसाइट पब्लिक समेत कई अमेरिकी जर्नलिस्ट्स ने एफबीआई के हवाले से कहा है कि कोरोना वायरस वुहान के लैब से ही निकला था. गौरतलब है कि कोरोना का आतंक पूरी दुनिया में देखते ही देखते फैल गया था. कई देशों की अर्थव्यवस्था इस बीमारी के कारण चरमरा गई थी.

इससे पहले इसी साल मई महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को लेकर बड़ा ऐलान किया था. WHO ने कोरोना महामारी का दर्जा घटाते हुए कहा इसे वैश्विक आपात से बाहर कर दिया था. WHO ने कहा था कि कोरोना वायरस अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है. 

LONDON: A new Covid-19 variant which has descended from the rapidly spreading Omicron and was first flagged in the UK last month is now said to be spreading quickly in the country, according to health authorities in England.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =