मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में अनिल अंबानी को नया समन: प्रवर्तन निदेशालय
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में नया समन जारी किया है। इसमें रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जबकि तीन अन्य उद्योग समूहों के प्रमुखों को खराब कर्ज के मामले में गुरुवार को पेश होने के लिए कहा है।
Enforcement Directorate officials: Reliance Group Chairman Anil Ambani has filed an adjournment application and has sought more time to appear before the Enforcement Directorate after ED summoned him in connection with its probe against Yes Bank founder Rana Kapoor and others. pic.twitter.com/vjT69pHyNB
— ANI (@ANI) March 16, 2020
इससे पहले जारी समन के मुताबिक अंबानी को सोमवार को व्यक्तिगत तौर पर पेश होना था, परंतु उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इससे छूट मांगी थी।इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को समन जारी किया था।
अधिकारियों ने सोमवार को कहा था कि यस बैंक से लिए गए कर्ज में से जो खाते गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में तब्दील हो गए, उनमें अनिल अंबानी के समूह की कंपनियां बड़े कर्जधारकों में हैं।
इस कारण उन्हें ईडी के मुंबई कार्यालय में सोमवार को उपस्थित होने को कहा गया।अंबानी ने कुछ निजी कारणों से उपस्थित होने से छूट की मांग की थी। इसके बाद अंबानी को ईडी की ओर से ताजा समन में नई तारीख दे दी गई है। बता दें कि अनिल अंबानी की कंपनियों द्वारा यस बैंक से लिए गए कर्ज में 12,800 करोड़ रुपये एनपीए हो गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इन सभी बड़ी कंपनियों के प्रमोटरों को बुलाया गया है जिनको दिए गए लोन एनपीए में तब्दील हुए। मामले में अधिकारियों ने कहा कि अनिल अंबानी का बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट ( PMLA ) के तहत दर्ज किया गया है। राणा कपूर फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।
अनिल अंबानी के समूह की कई कंपनियां उन बड़ी कंपनियों की लिस्ट में हैं, जिनको दिया गया कर्ज बैड लोन की लिस्ट में पहुंच गया है। इन कंपनियों ने यस बैंक से भी कर्ज लिया था। लेकिन इसे लौटाया नहीं।
