वैश्विक

जापान के टोक्यो, ओसाका समेत पांच शहरों में आपातकाल लागू

कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इस बीमारी के कारण आपातकाल लगाने वाला पहला देश बन गया। जापान के अधिकांश प्रांतों में मंगलवार से आपातकाल लागू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि बुनियादी आर्थिक गतिविधियां टोक्यो में जारी रहेगी। टोक्यो, कानागावा, साइतामा, चिबा, ओसाका, ह्योगो और फुकुओका, सात प्रभावित प्रांत, जहां सार्वजनिक परिवहन और सुपरमार्केट खुले रहेंगे, लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बरतने और परहेज करने होंगे। आपातकाल लगभग एक महीने तक लागू रहेगा। जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 3,650 मामले सामने आए हैं।

प्रधानमंत्री आबे ने इस महामारी से निपटने के लिए 1000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकज की भी घोषणा की है जो जीडीपी का करीब 20 प्रतिशत है।

आबे ने सोमवार को कहा था –

टोक्यो सहित देश के विभिन्न भागों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को कहा कि सरकार आपातकाल घोषित करने और बाजार को एक हजार अरब डॉलर का पैकेज देने की योजना बना रही है।

आबे ने संवाददाताओं से कहा, ‘सलाहकार समिति के विचार जानने के बाद हम कल से ही आपातकाल की घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान के मद्देनजर सरकार 108 हजार अरब येन (एक हजार अरब डॉलर) का राहत पैकेज देगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =