वैश्विक

समाचार एजेंसी ‘Reuters’ ने जारी कीं लाशों की ये तस्वीरें, मोदी-योगी को कोसने लगे लोग

कोरोना संकट के बीच ब्रिटिश समाचार एजेंसी Reuters ने लाशों से जुड़ी कुछ तस्वीरें जारी की हैं।ये फोटो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) और उसके आस-पास के इलाकों के हैं

जिनमें गंगा नदी के किनारे ढेर सारे शव रेती वाले इलाके में दफ्न नजर आ रहे थे। जैसे ही ये तस्वीरों सामने आईं, तो लोग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इन्हें शेयर करने लगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोसने लगे।

पत्रकार और फिल्मकार विनोद कापड़ी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- “Proud Hindu, हिंदू पहचान, गर्व से कहो हिंदू हैं, राष्ट्रहित सर्वोपरि” जैसे नामों से बने तमाम टि्वटर हैंडल और फेसबुक वाले कायर देख लें कि तुम्हारे हिंदू हृदय सम्राट के राज्य में हिंदुओं की हालत क्या है? चुल्लू भर में पानी ढूंढ लो कहीं। चले आते हैं हिंदू हित की बात करने।”

नील कमल ने एफबी पोस्ट में लिखा, “कहां छुप गए हिंदू के पैरोकार? क्या संवेदनशीलता मर गई? मैं समझ सकता हूं तुम्हारी खामोशी की वजह, तुम इस लाश पर सांप्रदायिकता का चादर नहीं ओढ़ा पाए क्योंकि लाश भगवा रंग के कफन से खुद को ओढ़ी ‘अग्नि संस्कार’ को जो तरस रही है…काश!

इन दफनाई लाशों के बीच जाकर एक लाश बनकर ही सही एक बार सत्ता के लिए वोट तो मांग लेते, यकीन से कहता हूं ये दफन हुई लाश भी तुम्हें निराश नहीं करते…धिक्कार है।”

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 17 =