वैश्विक

बिहार : लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या

बिहार में भी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद शव को जलाने का मामला सामने आया है। बक्सर के कुकुधा गांव में एक लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उसे गोली मार दी। बाद में उसके शरीर को जला दिया गया।

बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने आज सुबह (लगभग छह बजे) शव को इटाढ़ी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र से एक सुनसान खेत से बरामद किया। बक्सर जिला बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किमी दूर है।

एसपी ने कहा कि लोगों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने एक लड़की का शव बरामद किया, जो कमर से ऊपर बुरी तरह जला हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने कहा कि घटना सोमवार रात की है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की पहचान और उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि लड़की नाबालिग थी या नहीं इस बात की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी।

इटाढ़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि सबूतों को नष्ट करने के इरादे से लड़की के शव को जलाया गया था। उन्होंने कहा कि शव को जलाने से पहले अपराधियों ने लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के सिर में गोली मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीण सुबह घटनास्थल पर एकत्र हुए लेकिन उनमें से कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर सका क्योंकि वह कमर से ऊपर बुरी तरह से जल चुकी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk