वैश्विक

ऑनर किलिंग: बहन पड़ोस के एक व्यक्ति से बात करती थी

पाकिस्तान के कराची में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। क्लिफ्टन इलाके में एक युवक ने अपनी बहन की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपने एक पड़ोसी से बात करती थी।

अंग्रेजी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान हसमीन कमर के रूप में हुई है, जिसने अपनी बहन को गोली मारी थी। गोली लगने से बुरी तरह घायल लड़की को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में ट्रांसफर किया

लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है।

एसएसपी (दक्षिण) सिराज नाजेर ने कहा कि संदिग्ध ने अपनी बहन को झूठे सम्मान के लिए गोली मार दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपी ने दावा किया कि उसकी बहन पड़ोस के एक व्यक्ति से बात करती थी, जो उसे बिल्कुल भी पसंद नही था। इसलिए उसने अपनी बहन को हमेशा के लिए रोक दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =