फिल्मी चक्कर

निया शर्मा बनीं ‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ की विजेता

एक्ट्रेस निया शर्मा टास्क-बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के का 11 वें सीजन की विजेता बनीं हैं. जमाई राजा और नागिन 4 में अपनी भूमिकाओं से चर्चित रही निया शर्मा ने शो के होस्ट और टास्कमास्टर रोहित शेट्टी के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए और पोज देते हुए खुद की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, “खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया जीत गई. इस खूबसूरत अपॉर्च्युनिटी के लिए कलर्स टीवी और रोहित शेट्टी को धन्यवाद.”

https://www.instagram.com/p/CEhbbscF68R/?utm_source=ig_embed

निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 के फाइनलिस्ट में एक थीं और उन्हें 8वीं रैंक मिली थी. निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया के अन्य पार्टिसिपेंट्स की फोटो भी शेयर की, जिसमें सेकेंड रनर-अप जैस्मीन भसीन (दिल से दिल तक, नागिन और दिल तो हैप्पी है जी) शामिल हैं.खतरों के खिलाडी के 10 वें सीजन को लॉकडाउन के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि शो जल्दी से बंद हो गया और सीजन को पूरा किया.

https://www.instagram.com/p/CEd5cOphZlk/?utm_source=ig_embed

खतरों के खिलाड़ी का 11 वां सीजन भारत में फिल्माया गया पहला सीजन है. पिछले सभी सीजन इंटरनेशनल डेस्टिनेंशन्स में बनाए गए हैं. शो से जुड़े फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने लिखा: “इस सीजन के लिए मुंबई में शूटिंग शुरू करने से पहले, हम महामारी, लॉकडाउन, यूनिट और प्रतियोगियों की सुरक्षा के कारण चिंतित थे और क्या हम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड एक्शनल पर खरा उतर पाएंगे. लेकिन हमने सभी को पीछे छोड़ दिया. मुझे इस सीजन को सर्वश्रेष्ठ में से एक बनाने के लिए अपनी एक्शन टीम पर गर्व है … यह सब मेड इन इंडिया है. “

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − eight =