5 हजार करोड़ की योजनाओं का केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने किया शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्री भारत सरकार Nitin Gadkari ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में बहुत विकास कार्य हुए है विदेशों में भारत का सम्मान बढा है आज देश की तकनीक बदल रही है इसको कायम रखना है तो हमे आर्थिक रूप से सम्पन्न होना होगा।
कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सभी ने खडे होकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तत्पश्चात नितिन गडकरी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पाजंलि अर्पित की। अपना संबोधन शुरू करते हुए केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि किसानों को अब चीनी के बजाये एथलोन बनाना चाहिए
इससे किसानों की आर्थिक दशा सुधरेगी। उन्होंने कहा कि भारत को भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग पांच हजार करोड रूपये की योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आये नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक दशा और अधिक सुधारने के लिए केवल चीनी पर निर्भर रहना नहीं चाहिए।
उन्हे गन्ने के रस एवं शीरे से एथलोन बनाना चाहिए। एथलोन से विभिन्न प्रकार के वाहन चलाये जा सकते है। नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने जहां प्रदेशभर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया है वहां मुजफ्फरनगर में भी पांच हजार करोड रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया है। पानीपत खटीमा राजमार्ग को चार खण्डों में बांटा गया है। पानीपत से शामली के लिए 1200 करोड रूपये, शामली से मुजफ्फरनगर तक के लिए 1700 करोड रूपये मुजफ्फरनगर से मीरांपुर मार्ग के लिए 923 करोड रूपये स्वीकृत किये है।
उन्होंने बताया कि यह सड़क नजीबाबाद तक बनायी जायेगी। इसके अलाववा बिजनौर से नगीना मार्ग को भी फोरलेन बनाया जायेगा। श्री गडकरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान लगातार क्षेत्र के लिए प्रयासरत थे ये उन्ही का प्रयास का नतीजा है कि जनपद को पांच हजार करोड रूपये की योजनाएं मिली है। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त कराने के लिए भी कुल 26 हजार करोड की लागत से 38 योजनाएं शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक गंगा में जल मार्ग परिवहन 80 लाख टन से बढाकर 200 लाख टन किया जायेगा। वाराणसी से प्रयागराज और हलद्विया तक गंगा में नाव चलायी जायेगी। यमुना जलमार्ग से बागपत की चीनी सीधे बांग्लादेश और नेपाल तक पहुंचायी जायेगी।
श्री गडकरी ने किसानों से आह्वान किया कि वे ज्यादा गन्ना उत्पादन करेंगे तो ज्यादा चीनी बनेगी जिससे समस्याएं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चीनी बनाओंगे तो गड्ढे में जाओंगे गन्ने से चीनी नहीं बल्कि एथलोन बनाईये। सरकार ने डीजल में 10 प्रतिशत एथलोन मिलाने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बजाज एवं टीवीएस कम्पनी के मालिकों को बुलाकर वार्ता कर कहा कि वे ऐसी बाइके बनाये जो शत प्रतिशत एथलोन से चल सके।
आज स्थिति यह है कि टीवीएस और बजाज के स्कूटर और मोटरसाईकिले शत प्रतिशत एथलोन से चलने के लिए तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा बेकार में जला दी जाने वाली पराली और गन्ने की खोई से भी बायोफ्यूल बनाया जा रहा है। किसान नई नई टैक्नालोजी से जुडे और अपनी आमदनी बढाये यदि ऐसा होगा तो देश के 25 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने अधीन विभिन्न विभागों में विभिन्न योजनाओं के लिए अब तक दस लाख करोड रूपये स्वीकृत किये है
लेकिन एक रूपये का भी किसी ने कमीशन नहीं लिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की सरकार पारदर्शिता पूर्ण तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश से ज्यादा गन्ना उत्पादित होता है। वहां एक एकड में लगभग 1200 से 1300 कुंतल गन्ना होता है। उन्होंने कहा कि आज देश में चीनी बहुतायात में है इसलिए अब चीनी के बजाये किसान सीधे एथलोन बनाये ताकि उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।
Nitin Gadkari ने कहा कि अब पुरानी तकनीक बदले और नयी तकनीक अपनाये। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जातिवाद, साम्प्रदायिकता को खत्म करना होगा तभी देश विकास के पद पर आगे बढेगा। इससे पूर्व सांसद संजीव बालियान, सांसद कुंवर भारतेन्दु सिंह, विधायक कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विजय कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, विधायक संगीत सोम, विधायक प्रमोद ऊटवाल, पूर्व विधायक एवं मुजफ्फरनगर प्रभारी राजीव गुम्बर सहित आयुष बोर्ड के चेयरमैन डा. सुभाष शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामपाल टेलर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं दिल्ली परिवहन विभाग से आयी संयुक्त सचिव ने किया।
कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, क्षेत्रिय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, स.सुखदर्शन सिह बेदी,पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, राजकुमार नरूला, कुश पुरी, वरिष्ठ नेता अरवन्दि राज शर्मा, समाजसेवी सतीश गोयल, समाजसेवी भीमसैन कंसल,महेन्द्र आचार्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल,शहर अध्यक्ष सुनील दर्शन,विवेक बालियान, वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल,पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सूरत सिह वर्मा, गीता जैन, सरिता शर्मा अरोरा, सरिता गौड,अनिता चौधरी, लवी अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, प्रदीप शर्मा, पूर्व सभासद संजय गर्ग, राजीव गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, संजय अग्रवाल, शरद कपूर, जगदीश पांचाल, सतपाल सिंह पाल, अशोक बाटला, डा. वीरपाल निर्वाल, राजकुमार छाबडा, पंकज त्यागी, प्रसन्न चौधरी, अंजलि चौधरी, अमिता चौधरी, शरद शर्मा, प्रवीन शर्मा, हरीश अहलावत, शिवराज त्यागी, वैभव त्यागी,रमेश खुराना, रोहित खुराना,सुशील त्यागी, मनुप्रिय मजदूर, सुनील शर्मा,राजीव शर्मा एड., कमलकान्त कश्यप, विकास भार्गव,घनश्याम भगत, दिलीप भाई,कुशवेन्द्र तोमर, सागर बाल्मिकि, पूजा प्रिय मजदूर,सभासद विकास गुप्ता आदि हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बढती महंगाई के खिलाफ काली पटटी बाधकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

