वैश्विक

अवसरवाद का गठबंधन- हिंदुत्व को नुकसान- नितिन गडकरी

मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बन भी जाती है तो वो ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। गडकरी ने कहा कि  कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के बीच वैचारिक मतभेद हैं। सरकार बनने पर भी सरकार बहुत आगे नहीं बढ़ेगी।

Image

नितिन गडकरी ने कहा कि यह (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस) अवसरवाद का गठबंधन है, वे महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा, भाजपा और शिवसेना गठबंधन हिंदुत्व की विचारधारा पर आधारित था और आज भी हमारे बीच वैचारिक मतभेद नहीं हैं। इस तरह के गठबंधन को तोड़ना न केवल देश के लिए बल्कि हिंदुत्व के लिए और महाराष्ट्र के लिए भी एक नुकसान है।नितिन गडकरी ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में सरकार ने जो काम किया है, उसे ध्यान में रखते हुए और सीएम रघुबर दास ने राज्य को जो स्थिर सरकार दी है, मुझे विश्वास है कि झारखंड के लोग सीएम रघुबर दास के नेतृत्व में हमारी दूसरी जीत सुनिश्चित करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk