राजस्व वसूली मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगीः डीएम
मुजफ्फरनगर। राजस्व वसूली मे किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। राजस्व वसूली के सम्बन्ध मे शासन के निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे राजस्व वसूली के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक मे मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत राजस्व वसूली निर्धारित की जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली के सम्बन्ध मे बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक मे एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित सभी एसडीएम व राजस्व विभाग से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

