Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी का किया भंडाफोड़,एक गिरफ्तार

चरथावल। ग्राम रोनी हरजीपुर में पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी का भांडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए

पुलिस ने मौके से अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित भारी मात्रा को लहन को नष्ट किया गया।चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में छापेमारी करते हुए अवैध शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है।

सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि चरथावल थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना कि ग्राम रोनी हरजीपुर में एक मकान में अवैध शराब तैयार कर क्षेत्र में बाइकों से बेची जा रही है।

सूचना पर थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इन्चार्ज सन्दीप कुमार चौधरी ने कांस्टेबल अशोक कुमार,रोबिन आदि पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की भट्टी चलाते हुए विजय पाल पुत्र जनक निवासी रोनी हरजीपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया

जबकि उसके दो अन्य साथी पिंटू पुत्र कृष्णपाल निवासी रोनी ,खेमा पुत्र प्रेम निवासी पीपलशाह पुलिस को चकमा देकर मोके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल,शराब बनाने के उपकरण व 15 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ भारी मात्रा में लहन नष्ट किया। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =