उत्तर प्रदेश

Noida: shiv Nadar यूनिवर्सिटी में हत्या- लड़की के सीने में मारी गोली फिर खुद की भी खत्म की Life

Noida के shiv Nadar यूनिवर्सिटी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कॉलेज में पढ़ने वाला थर्ड ईयर का एक छात्र पहले अपनी दोस्त जो की थर्ड ईयर की छात्रा है उस पर दो गोलियां बरसाता है और उसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जान दे देता है. पुलिस के मुताबिक दोनों छात्र और छात्रा एक दूसरे को जानते थे. हत्याकांड से पहले छात्र ने छात्रा को गले लगाया और उसके बाद शुरू हुआ यह मौत का खेल.

लगातार दो गोलियां छात्र ने छात्रा के ऊपर बरछाई जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.. फिर उसके बाद वह छात्र हत्याकांड के जगह से थोड़ी ही दूर जाता है और हॉस्टल रूम में जाकर अपने आप को एक गोली मारकर अपनी जान दे देता है. मृतक छात्र का नाम अनुज है और मृतक छात्रा का नाम नेहा है. दोनों थर्ड ईयर के स्टूडेंट थे और एक दूसरे को दो साल से जानते थे. पुलिस ने फिलहाल पूरे एरिया को सील कर इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र अनुज ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देसी पिस्टल कहां से इस छात्र द्वारा ली गई. इसके अलावा कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया. इन पूरे बिंदुओं पर ग्रेटर नोएडा पुलिस तफ्तीश कर रही है. इस दौरान कुछ छात्रों से भी बात की गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया. कुछ कह रहे हैं उन्हें इस बात का बाद में पता चला जब मौका ए वारदात पर भीड़ थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =