उत्तर प्रदेश

Lucknow News: सभी को जिम्मेदारी सौंपकर अभियान से जोड़ने का कार्य करना है-धर्मपाल सिंह

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महासम्पर्क अभियान को लेकर महात्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी महासम्पर्क अभियान चलाएगी। अभियान के माध्यम से शहर, गांव, गली, मोहल्ले, मजरे, व टोलों तक पहुंचकर पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं तथा राष्ट्र व संस्कृति को गौरवान्वित करने वाली एक-एक उपलब्धि को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर कार्य करना है। 

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक माह के महाअभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करते हुए सभी को जिम्मेदारी सौंपकर अभियान से जोड़ने का कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि महासम्पर्क अभियान प्रदेश संचालन समिति की इस टीम के द्वारा ही अभियान संचालित होगा। इस टीम की सक्रियता पर ही अभियान की सफलता निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को यह बड़ा अभियान बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़ी सफलता में परिणित करना है। 

महासम्पर्क अभियान संचालन समिति की बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला तथा संजय राय उपस्थित रहे जो प्रदेश में अभियान का समन्वय करेंगे। प्रदेश स्तर पर महासम्पर्क अभियान के लिए आठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह को पश्चिम क्षेत्र, त्रयम्बक त्रिपाठी को अवध क्षेत्र, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि को गोरखपुर क्षेत्र, शंकर लोधी को काशी क्षेत्र, सुश्री पूनम बजाज को कानपुर क्षेत्र, बंसत त्यागी को ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी सौपी गई। इसी के साथ मीडिया की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहप्रभारी हिमांशु दुबे तथा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अंकित चंदेल संभालेगें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 17 =