उत्तर प्रदेश

Noida News: धोखाधड़ी कर दूसरा विवाह और बलात्कार करने के मामले में बर्खास्त कांस्टेबल चित्रसेन कुमार

Noida News: कांस्टेबल चित्रसेन कुमार  को पहली पत्नी के होते हुए धोखाधड़ी कर दूसरा विवाह करने और दूसरी पत्नी के साथ बलात्कार करने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यान ने शुक्रवार को बताया कि बिसरख थाने में तैनात कांस्टेबल चित्रसेन कुमार ने पहली पत्नी पूजा रानी के होते हुए खुद को अविवाहित बताकर दूसरी महिला से विवाह कर लिया.

 दूसरी पत्नी ने 2020 में बिसरख थाने में कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर देकर धोखाधड़ी, धोखे से शादी करने और बलात्कार का मामला दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जा रही थी लेकिन कांस्टेबल लंबे समय तक बगैर अनुमति लिए अनुपस्थित रहा और जांच में सहयोग नहीं किया

उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम (29) का उल्लंघन कर, पुलिस जैसे अनुशासित बल में रहते हुए आरक्षी का यह कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने का कारक बनी है.

कात्यान ने बताया कि इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) के पर्यवेक्षण ने कांस्टेबल चित्रसेन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की. डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को कांस्टेबल चित्रसेन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 15 =