उत्तर प्रदेश

Noida News: तांत्रिक के कहने पर 7 वर्षीय बच्ची की बलि देने के लिए किया अपहरण, Arrest

Noida News: शादी जल्दी होने के लिए तांत्रिक के कहने पर एक युवक ने एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची की बलि देने के लिए अपहरण कर लिया. हालांकि समय रहते पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस बाकी सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 63 के छिजारसी गांव का है.

नोएडा में रविवार को एक 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण हो जाता है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है. पूछताछ में पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे का अपहरण उसकी बलि देने के लिए किया था.

डीसीपी सेंट्रल गौतमबुद्ध नगर हरीश चंद्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है शादी ना होने से परेशान था. जिसके बाद उसने अपने एक रिश्तेदार जो तांत्रिक का काम करता था उससे इस विषय में बात की.

तांत्रिक ने उसे सलाह दी कि होली के दिन नरबलि देने पर उसकी शादी जल्दी हो जाएगी. आरोपी सोनू ने बलि के लिए पड़ोस में रहने वाली 7 बच्ची का अपहरण कर लिया और बच्ची को अपनी बहन के घर बागपत ले गया ताकि होली के दिन बलि दे सके.

लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस तांत्रिक और अन्य आरोपी के तलाश में हैं जुटी है. जिसने आरोपी को नरबलि के लिए उकसाया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − six =