Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नॉमिनेट सभासदों को  नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा नॉमिनेट सभासदों को आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की मौजूदगी में नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई ।

बारी बारी से नामित सभासदों में श्रीमती सुषमा पुंडीर कपिल पाहुजा, मुकेश छोटेलाल, राजू त्यागी, सुरेश शर्मा, को शपथ दिलवाई गई। शपथ के उपरांत पालिका अध्यक्ष द्वारा नए सदस्यों को गुलाब के फूलों की कली देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।

यहां बाद में भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के नेता चुने जाने पर प्रेमी छाबड़ा एवं अन्य पदाधिकारी प्रियांशु जैन को शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत सभासद स्वर्गीय सुनील शर्मा के निधन होने के कारण उनकी आत्मा की शांति के लिए २ मिनट का मौन भी रखा गया

जिसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम समाप्त हुआ। तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा जन संयोजन कक्ष में २ कंप्यूटरों का उद्घाटन भी किया गया

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार , अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी , सभासद पूनम शर्मा ,नदीम खान, नौशाद कुरेशी, प्रेम छाबड़ा, प्रियांशु जैन ,बिजेंदर पाल, राहुल पवार, पवन बालियान, मुनीश कुमार, अरविंद धनगर, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, मुकेश, आलम, तनवीर आलम ,अशोक ढींगरा ,स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी,सहित पालिका से संबंधित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =