Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया

मोरना। मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर गरीब, असहाय लोगों दान दिया और संतों से आशीर्वाद लिया। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया।

गंगाघाट के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ श्रद्धालु की मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई, श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दक्षिणा दी। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर गरीब, असहाय लोगों को अनाज, चावल, दाल, शक्कर, घी, वस्त्र आदि का दान किया।

नगर के शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, हनुमानधाम, गणेशधाम, शिवधाम, पीताम्बराधाम, गोडियामठ धाम, शनिधाम, दुर्गाधाम, राम आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम, बाबा खिचड़ी वाले उदासीन आश्रम, मानव निर्माण आश्रम, परमधाम आश्रम, गुरुकुल संस्कृत आश्रम आदि अन्य धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी महेश्वर महाराज, महामण्डलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी वेद दास महाराज, स्वामी गीतांनद महाराज, स्वामी भक्ति भूषण महाराज, माता राजनंदेश्वरी आदि नगर के अन्य संतों से आर्शीवाद प्राप्त किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन कर फूल प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15080 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =