Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए नामांकन

मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर कानपुर के सांसद एवं जिला चुनाव प्रभारी सत्यदेव पचौरी व सहचुनाव अधिकारी सुमन त्यागी के समक्ष अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराये। इसके अलावा प्रांतीय परिषद के लिए भी नामांकन पत्र जमा कराये।

आज सवेरे से ही गांधीनगर पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। सवेरे दस बजे के बाद चुनाव अधिकारी सत्यदेव पचौरी एवं सहचुनाव अधिकारी सुमन त्यागी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। चुनाव अधिकारियों के पहुंचते ही नामांकन पत्रों का वितरण शुरू किया गया।

लम्बी लाइन में लगकर प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिये। इसके बाद नामांकन पत्र जमा करने के लिए भी भारी भीड़ रही। बुढाना के चेयरमैन रहे जितेंद्र त्यागी, भाजपा के जिला मंत्री सुशील त्यागी, जानसठ के पूर्व चेयरमैन यनेश तवर, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी, भाजपा के पदाधिकारी पंकज त्यागी, भाजपा के कद्दावर नेता श्रीमोहन तायल, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, जिला महामंत्री शरद शर्मा, धर्मसिंह कपासिया, ठा. रामभूल सिंह, अशोक पुंडीर, पूर्व चेयरमैन मीरांपुर नवीन सैनी, विजय शुक्ला, सुनीता शर्मा सहित तीस प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र अध्यक्ष पद के लिए जमा कराये।

इसके अलावा प्रांतीय परिषद के लिए भी 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराये। जांच के बाद सभी नामांकन पत्रों को वैध करार दिया गया। चुनाव अधिकारी सांसद सत्यदेव पचौरी व सहचुनाव अधिकारी सुमन त्यागी ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों को लखनऊ भेजा जायेगा वहीं से नामांकन पत्रों की गहनता से जांच होगी और वहीं से अध्यक्ष पद की घोषणा की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk