वैश्विक

Dehradun: शादी का झांसा देकर किया 4 साल दुष्कर्म, प्रोफेसर सैफ अहमद समेत 4 पर मुकदमा

Dehradun में युवती ने अलीगढ़ के रहने वाले एक प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने युवती से चार वर्ष तक कई बार दुष्कर्म किया। शादी की बात हुई तो इससे परिवार वाले भी मुकर गए और उसे धमकियां देने लगे। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती निजी कंपनी में काम करती है। युवती के अनुसार वर्ष 2019 में उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से सैफ अहमद के साथ दोस्ती हुई थी। सैफ बदरबाग कोइल, गांधी पार्क, अलीगढ़ का निवासी है। वह उस वक्त देहरादून से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। एक दिन सैफ ने उसे अपने कमरे पर बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती ने इस पर सवाल उठाया तो उसने शादी का वादा किया। 

इसके कुछ दिन बाद उसकी मुरादाबाद के एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर की नौकरी लग गई। आरोप है कि उसने वहां भी युवती को बुलाया और होटल में दुष्कर्म किया। इस बीच एक दिन उसने युवती को अपने परिवार से भी मिलवाया।

सभी शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन एक दिन सैफ का फोन आया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। इस पर उसने सैफ के परिजनों से बात की तो वह सब उसे धमकियां देने लगे। अब सैफ ने उससे संपर्क करना ही बंद कर दिया है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =