उत्तर प्रदेश

Bulandshahr: बसपा नेता हाजी मोहम्मद उमर उर्फ हाजी बाबू की हत्या

Bulandshahr खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला कोट निवासी बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उमर उर्फ हाजी बाबू  का शव शनिवार देर शाम गांव उस्मापुर के निकट गुजर रहे रजवाहे के पास एक बोर में बंद मिला। वहीं से कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी भी बरामद हुई है। वह शुक्रवार दोपहर से लापता थे, देर रात उनका मोबाइल कालिंदी कुंज में सड़क किनारे पड़ा मिला था। 

Bulandshahr पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के कुछ करीबियों को भी हिरासत में लिया है। अधिकारी जल्द ही हत्या का राजफाश करने की बात कह रहे हैं। नगर के मोहल्ला कोट निवासी शमशाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसके 70 वर्षीय पिता हाजी मोहम्मद उमर उर्फ हाजी बाबू कालिंदी कुंज कॉलोनी में अपने परिचित के यहां जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। 

देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने फोन पर संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं आया। देर शाम परिजनों ने कालिंदी कुंज निवासी परिचित से जानकारी ली, तो उसने बताया कि उनके पिता वहां नहीं पहुंचे थे। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और Bulandshahr पुलिस को हाजी बाबू के लापता होने की जानकारी दी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =