नाले निर्माण का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा वार्ड नंबर २१ में ४० लाख रुपए की लागत से हो रहे नाले निर्माण का निरीक्षण किया संबंधित जेई मूलचंद एवं ठेकेदार आदेश कुमार कोपालिका अध्यक्ष द्वारा दिशा निर्देश दिए गए की आरसीसी नाले का निर्माण तथा उसे ढकने का कार्य मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कराएं नाले में स्थानीय डेरी चालकों द्वारा गोबर डाले जाने पर उन्हें सचेत करने के निर्देश दिए गए तत्पश्चात आबकारी रोड पर खराब एलईडी लाइटों को ठीक कराए जाने वाली टीम का निरीक्षण किया गया तथा टीम को निर्देशित किया गया कि रोड पर समय खराब एलईडी लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाना सुनिश्चित करें इसके बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा वार्ड संख्या ३० मोहल्ला जनकपुरी का निरीक्षण किया गया कई दिनों से १६ फुट गहरी पाइपलाइन लीकेज पर हो रहे कार्य का भी निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया गया इसके बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रेमपुरी एवं अस्पताल ढलान घरों का निरीक्षण किया गया जहां पर सड़कों तक कूड़ा पड़ा मिला जिस पर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को जमकर हड़काया और उसे तुरंत साफ करने के दिशा निर्देश दिया इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल सभासद सुशीला देवी सेलेक चंद जे ई मूलचंद लिपिक विजेंद्र सिंह मनोज कुमार स्टेनो गोपाल त्यागी एसकेबी टो एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
