Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर पालिका में विज्ञापन की धांधली

जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने नगरपालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत विज्ञापनों की धांधली रोकने के लिए जाल बिछा दिया है। जिलाधिकारी ने विज्ञापन एजेन्सियों के मालिकों से 6 बिन्दुओं पर शपथ पत्र पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शपथ पत्र पर नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर से विज्ञापन हेतु निर्गत आदेश की प्रति व विवरण उपलब्ध कराया जाये। नगर पालिका द्वारा जारी आदेश में कितने स्थानों पर विज्ञापन पट लगाने का उल्लेख है और विज्ञापन के संबंध में नगरपालिका को कितनी धनराशि का भुगतान विज्ञापन ऐजेसियों को किया जाना है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि विज्ञापन के लिए नगरपालिका परिषद को कितनी धनराशि दे दी गई है तथा मौके पर कितने विज्ञापन पट लगाये गये है, उन स्थानों की सूची के साथ जो विज्ञापन पट लगाये गये है, उन पर नम्बरिंग की गई है अथवा नहीं। इन 6 बिन्दुओ सूचना शपथपत्र के साथ लाने हेतु निर्देश दिये जाये।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिये कि विज्ञापन एजेसियांे के स्वामी के साथ बैठक कर उक्त बिन्दुओ के सम्बनध में उनके शपथ पत्र प्राप्त कर लिये जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आलोक कुमार ने आज कलैक्ट्रेट सभागार मे विज्ञापन एजेंसियों के मालिकेां के साथ बैठक की। 


——————————————————————
विज्ञापन एजेंसियां शपथ पत्र पर सूचना उपलब्ध करायें——–जिलाधिकारी
——————————————————————–

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा 6 बिन्दुओं पर सूचना शपथ में मांगी गई है। सूचना उपलब्ध करा दे। आज विज्ञापन एजेंसियों के स्वामियो द्वारा शपथ पत्र उलब्ध नही कराये गये जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए 24 मई तक शपथ पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में कर अधीक्षक ने बताया कि जनपद में 33 विज्ञापन एजेंसियां का रजिस्ट्रेशन है जिसमे ंसे 9 विज्ञापन एजेंसियों का नवीनीकरण किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन 9 विज्ञापन ऐजेसिंयों का नवीनीकरण किया गया है उनकी फाईल व किस आधार पर नवीनीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई पूर्ण सूचना सरकारी गजट सहित उपलब्ध कराई जाये। उन्होने निर्देश दिये कि जो भी अधिकारी कर्मचारी इस प्रकरण से जुडे है सभी का शपथ पत्र के माध्यम से सूचना उपलब्ध करानी होगी। कुछ स्वामियों द्वारा बिना शपथ पत्र के सूचना उलब्ध कराई गई जिस पर अपर जिलाधिकारी ने उक्त सूचना वापस कर शपथ पत्र पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका की तरफ से क्या क्या कार्यवाही की गई या कोई शिकायत है तो भी उसे लिखित में प्रस्तुत करे। विज्ञापन एजेंसियों के मालिको ंद्वारा अवगत कराया गया कि नगर पालिका द्वारा नवीनीकरण की फीस जमा करा ली गई परन्तु रसीद पर नम्बर नही डाला गया है। उन्होने निेर्दश दिये कि नगर पालिका की तरफ से क्या कार्यवाही हुई या जो स्थिति है उसका भी शपथ पत्र में उल्लेख किया जाये। उन्होने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये कि इस प्रकरण पर अपनी स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें।
बैठक में डिप्टी कलैक्टर अजय अम्बष्ट, ई ओ नगर पालिका ओम गिरी, कर अधीक्षक आर डी पोरवाल, कर निर्धारण अधिकारी सहित विज्ञापन एजेंसियों के स्वामी उपस्थित थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =